Breaking News

छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का समापन, विधायक अरविंद सिंह ने स्वयंसेवकों को दिए प्रमाण-पत्र।

छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का समापन, विधायक अरविंद सिंह ने स्वयंसेवकों को दिए प्रमाण-पत्र।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से गन्ना किसान संस्थान में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के कुल 40 युवा स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकास, व्यक्तित्व विकास, आपदा प्रबंधन, नशामुक्ति, साइबर जागरूकता तथा सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और प्रशिक्षण दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने सभी प्रतिभागी स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच से राष्ट्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

कार्यक्रम में माय भारत के उपनिदेशक माहे आलम, प्रशिक्षक सुरेश आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध …