Breaking News

इनर व्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया दिवाली उत्सव, दीप प्रज्ज्वलित कर बांटी खुशियां।

इनर व्हील क्लब ने धूमधाम से मनाया दिवाली उत्सव, दीप प्रज्ज्वलित कर बांटी खुशियां।

आई एम खान 

बिसौली। इनर व्हील क्लब की ओर से दिनेश मधु आई हॉस्पिटल परिसर में दिवाली सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। इसमें क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अस्पताल परिसर को दीपों, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान क्लब की सदस्याओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। साथ ही आपसी मेल-मिलाप के बीच त्योहार की खुशियां साझा कीं।

क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। साथ ही पर्व की खुशियों को मिल-जुलकर मनाने और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर मिलता है।

इस मौके पर क्लब अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव सुविधा माहेश्वरी, मधु, अर्चना, अनुपम शर्मा, दिव्या, संगीता, कृष्णा, रितु, लता, ममता, नीरू, अनुपम गुप्ता, सुरभि और सोनिया सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का समापन, विधायक अरविंद सिंह ने स्वयंसेवकों को दिए प्रमाण-पत्र।

छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का समापन, विधायक अरविंद सिंह ने स्वयंसेवकों को दिए प्रमाण-पत्र। …