Breaking News

7 दिसंबर तक बढ़ाई गई बीज सब्सिडी सीमा — जिले में गेहूं, मटर, मसूर व चना के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध: जिला कृषि अधिकारी।

7 दिसंबर तक बढ़ाई गई बीज सब्सिडी सीमा — जिले में गेहूं, मटर, मसूर व चना के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध: जिला कृषि अधिकारी।

शैलेश सिंह संवाददाता

चन्दौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय बीज गोदामों से खरीदे जाने वाले बीजों पर मिलने वाले अनुदान की समय-सीमा बढ़ाकर 7 दिसंबर 2025 कर दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपने नज़दीकी बीज गोदामों पर पहुंचकर 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं का प्रमाणित बीज प्राप्त कर लें।

अधिकारी ने बताया कि जनपद के लिए निर्धारित 8250 कुंटल गेहूं बीज लक्ष्य के अनुरूप सभी 09 राजकीय बीज गोदामों पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। अब तक— 99.40 कुंतल मटर, 129 कुंतल मसूर, 15 कुंतल सरसों, 340 कुंतल चना का वितरण किया जा चुका है।

वहीं 6420 कुंटल गेहूं बीज भी किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया है, जबकि शेष 1802 कुंतल गेहूं बीज का वितरण जारी है।

भारत सरकार से प्राप्त मिनीकिट बीजों के वितरण की स्थिति:

2488 पैकेट मसूर मिनीकिट में से 2161 पैकेट वितरित

200 पैकेट चना मिनीकिट में से 192 पैकेट वितरित

इसके अलावा निम्न केंद्रों पर भी 50% अनुदान पर गेहूं का बीज उपलब्ध है— कृभको सेंटर, घकिया, कृषक सेवा केंद्र, नवीन मंडी, राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड, टिमिलपुरा, सकलडीहा,

जिला कृषि अधिकारी यादव ने आश्वस्त किया कि किसानों को रबी फसलों की बुवाई के लिए बीज और उर्वरक की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में जिले में उपलब्ध उर्वरक का ब्योरा—

15653 मैट्रिक टन यूरिया, 7868 मैट्रिक टन DAP, 439 मैट्रिक टन MOP, 4834 मैट्रिक टन NPKS, 6823 मैट्रिक टन SSP

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे नजदीकी राजकीय बीज गोदामों और साधन सहकारी समितियों से बीज व उर्वरक प्राप्त कर समय से बुवाई पूरा करें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!