Breaking News

बिसौली कोतवाली में आयोजित हुआ समाधान दिवस, पुलिस इंस्पेक्टर ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश।

बिसौली कोतवाली में आयोजित हुआ समाधान दिवस, पुलिस इंस्पेक्टर ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। शनिवार को स्थानीय कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर ने आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि वे किसी भी अनजान लिंक, फर्जी कॉल या लालच भरे ऑनलाइन ऑफरों के झांसे में न आएं और अपनी गोपनीय जानकारी जैसे ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करे या अपने निकटतम पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए।

इंस्पेक्टर ने जनता को आश्वस्त किया कि नागरिकों की सुरक्षा और समस्याओं का प्रभावी समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान शादाब अली नकवी, विनोद शर्मा, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, संदीप कुमार, संभू कुमार, आदित्य तोमर, अरविंद कुमार, सचिन भाटी, अनमोल मिश्रा, श्रीदत्त मिश्रा और तनवीर अहमद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!