Breaking News

बिसौली: ललिता गौतम हत्याकांड मामले में सपा का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन।

बिसौली: ललिता गौतम हत्याकांड मामले में सपा का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली। मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की नृशंस हत्या और मेरठ पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी का आक्रोश फूट पड़ा है। शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। सपाइयों ने ललिता गौतम के हत्यारों को फांसी देने, मेरठ एसएसपी को बर्खास्त करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की पुरजोर मांग उठाई।

तहसील परिसर पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी ने कहा कि प्रदेश में दलितों के साथ बढ़ते अपराध भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण हैं। उन्होंने ललिता गौतम को पूरे देश की बेटी बताते हुए कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह को सौंपा।

इस ज्ञापन में मुख्य रूप से हत्यारों को फांसी की सजा, एसएसपी की बर्खास्तगी, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए नेताओं की तत्काल रिहाई और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग शामिल है। साथ ही, दलित उत्पीड़न पर अंकुश न लगने की स्थिति में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की गई। इस विरोध प्रदर्शन में कल्यान सिंह यादव, पंकज यादव, विकास यादव, एडवोकेट राजीव यादव, सत्यपाल सिंह यादव, कपिलदेव, गौरव प्रधान, सुबोध यादव, जुगल किशोर गुप्ता, कल्लू गुप्ता, विनोद यादव, रामऔतार सिंह, ऋषिपाल शर्मा, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रवींद्र यादव, मोहित यादव, अंकित यादव, विकास यादव, राज कुमार जाटव, जीतू जाटव, धर्मवीर सिंह जाटव, छविराम जाटव, मनीष जाटव, अमन यादव, नरेंद्र सागर, सौरभ कुमार, गोपी यादव, जितेन्द्र यादव, सुरेंद्र गुप्ता, भगत सिंह जाटव, मोनू यादव, मुकेश यादव, किशनवीर मौर्या, शैलेंद्र परसिया, देवेंद्र पाल, प्रियांशु शर्मा, हाकिम सिंह, मुनेश आर्या और प्रकाश प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!