Breaking News

सहसवान: अनियंत्रित लोडर नाले में गिरा, सड़क धंसी; बड़ा हादसा टला।

अनियंत्रित लोडर नाले में गिरा, सड़क धंसी; बड़ा हादसा टला।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। नगर के व्यस्ततम शाहबाजपुर चौराहे से गोपालगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक भारी-भरकम लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। हादसे में सड़क और नाला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडर ट्राला अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अत्यधिक वजन के कारण वाहन सड़क किनारे बने पक्के नाले को तोड़ता हुआ उसमें धंस गया। लोडर के भार से कई मीटर तक नाला और सड़क का किनारा पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिससे मार्ग का एक हिस्सा बैठ गया।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन प्रभावित हुआ। लोडर को हाइड्रा क्रेन की मदद बाहर निकाला गया।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क और नाले की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!