Breaking News

बिसौली: भागवत कथा में धर्म-नीति का महत्व बताया, श्रद्धालुओं ने किया कथा श्रवण।

भागवत कथा में धर्म-नीति का महत्व बताया, श्रद्धालुओं ने किया कथा श्रवण।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र के गांव मुसियानगला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य कृष्ण कार्तिकेय ‘बृजानुरागी’ ने धर्म और नीति के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आचार्य कृष्ण कार्तिकेय ने कहा कि धर्म हमें सत्य बोलना सिखाता है, लेकिन कब और कहां सत्य बोलना चाहिए, यह नीति बताती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि किसी असत्य से किसी के प्राणों की रक्षा होती है, तो वह पाप नहीं माना जाता। कथा के दौरान उन्होंने एक प्रसंग सुनाया जिसमें एक महात्मा ने नीति का पालन करते हुए गाय के प्राणों की रक्षा की।

उन्होंने कहा कि धर्म और नीति एक-दूसरे के पूरक हैं। नीति व्यक्ति को जीवन जीने की सही दिशा देती है और सदमार्ग पर चलना सिखाती है। धर्म के बिना नीति अधूरी है और नीति के बिना धर्म अधूरा है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति धर्मेंद्र मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं, उपहार वितरित किए और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजन, महिलाएं तथा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहित शंखधार ने किया।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …