Breaking News

सहसवान: स्कूल जाते समय टेंपो से गिरकर शिक्षक गंभीर रूप से घायल।

स्कूल जाते समय टेंपो से गिरकर शिक्षक गंभीर रूप से घायल।

सहसवान (बदायूं)। विकासखंड सहसवान क्षेत्र के ग्राम लहरा असदुल्लापुर स्थित जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक शान मोहम्मद (42) बुधवार सुबह टेंपो से विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलते हुए टेंपो से सड़क पर नीचे गिर पड़े।

गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!