Breaking News

सहसवान: जयपुरिया स्कूल सहसवान के सितारों ने ‘क्रेसेंडो’ में गाड़े सफलता के झंडे: जोनल से लेकर फाइनल तक बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा।

जयपुरिया स्कूल सहसवान के सितारों ने ‘क्रेसेंडो’ में गाड़े सफलता के झंडे: जोनल से लेकर फाइनल तक बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा।

सहसवान, बदायूं। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंटर-स्कूल इवेंट ‘क्रेसेंडो 2026’ में सहसवान परिसर के विद्यार्थियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 मई को संपन्न हुए इस भव्य आयोजन के फाइनल मुकाबले में सहसवान के छात्र-छात्राओं ने जोनल स्तर से लेकर लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक कई महत्वपूर्ण खिताब अपने नाम किए। 60 से अधिक परिसरों के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के बीच हुई इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में सहसवान के 55 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी दावेदारी पेश की थी।

प्रतियोगिता के परिणामों में सहसवान के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। स्टैंड-अप कॉमेडी में कक्षा 9 की छात्रा राशी कुमारी ने जोनल स्तर पर प्रथम और गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित फाइनल में तृतीय स्थान प्राप्त कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, डिज़ाइन्ड डूडल्स में देवांशी महेश्वरी ने जोनल स्तर पर अव्वल रहने के बाद फाइनल में भी द्वितीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में सुगंध भारद्वाज ने प्रथम स्थान पाकर अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाया। इसके अलावा एकल नृत्य में आरोही सोमानी व नित्या सिंह, ब्लैक एंड व्हाइट आर्ट में अयान कमल, कविता लेखन में असबा अंसारी और ड्रीम कैनवास में देवांशी पुरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सामूहिक प्रस्तुतियों में भी सहसवान परिसर का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय की न्यूज़ रिपोर्टिंग और समूह नृत्य की टीम ने द्वितीय स्थान, जबकि नाटक (स्किट) की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण अरोड़ा ने कहा कि यह प्रत्येक ‘जयपुरियन’ के लिए गर्व का क्षण है और आने वाले समय में विद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तत्पर है। विद्यालय के निदेशक श्री अश्विनी महेश्वरी ने भी इस जीत को पूरी टीम के कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!