Breaking News

सहसवान: जामा मस्जिद में मुकम्मल हुआ कुरआन-ए-पाक, अकीदतमंदों में तबर्रुक तकसीम।

जामा मस्जिद में मुकम्मल हुआ कुरआन-ए-पाक, अकीदतमंदों में तबर्रुक तकसीम।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूँ)। नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर स्थित हाफिज खालिक उर रहमान उर्फ बाबू जामा मस्जिद में रमजान के मुकद्दस महीने की 28वीं रात तरावीह के दौरान कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया गया। इस मौके पर मस्जिद में अकीदतमंदों की बड़ी संख्या मौजूद रही और पूरे माहौल में रूहानी रौनक देखने को मिली।

तरावीह की नमाज में हाफिज खालिक उर रहमान उर्फ बाबू ने कलाम-ए-पाक की खूबसूरत तिलावत की, जबकि हाफिज साहब ने कुरआन शरीफ सुनाया। कुरआन-ए-पाक मुकम्मल होने पर मस्जिद में मौजूद नमाजियों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआएं की गईं।

इस मुबारक मौके पर मस्जिद कमेटी और अकीदतमंदों की ओर से दोनों हाफिजों को नजराना पेश किया गया। इसके बाद मस्जिद में मौजूद तमाम नमाजियों और अकीदतमंदों में मिठाई बतौर तबर्रुक तकसीम की गई।

इस अवसर पर हाफिज नफीफ, हाफिज खालिद, हाफिज यासीन, हाफिज अजीम, हाफिज फैजान, कारी फरीद, डॉ. नजम, डॉ. आलम, मुकीस खान, समीर, अज्जू, जाबिर सलमानी, तरगीब अहमद सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और सभी ने इस मुबारक मौके की खुशियां साझा कीं।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!