Breaking News

सहसवान: हाजी मुसर्रत अली के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन।

सहसवान: हाजी मुसर्रत अली के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन।

सहसवान (बदायूं)। बदायूं के सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन शुक्रवार को नगर के सिनेमा हॉल स्थित हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन के कैंप कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और सांसद के प्रति अपना स्नेह प्रकट किया।

कार्यक्रम के दौरान हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन, जमाल उद्दीन और गजेंद्र सिंह यादव ने केक काटकर सांसद आदित्य यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सांसद आदित्य यादव युवाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अजहर खान, नम्मू मेंबर, कसीम सरवर, समीर, मुकीस, युनुस, वीरेश यादव, वीरेंद्र यादव, रिहान, कुमेल मियां, सुभान, राजी अहमद उर्फ राजू, लालू, इमरत अली, भूरे, जावेद फारूकी, राहत, मोहित और निसार फारूकी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने सांसद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!