Breaking News

सहसवान: बारात में डीजे ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में, एक युवक की दर्दनाक मौत, 5 झुलसे।

सादपुर गांव में छाया मातम; डीजे की ऊंचाई के कारण हुआ हादसा, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद बरती गई लापरवाही।

सहसवान (बदायूं): सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सादपुर गांव में रविवार देर रात खुशियों भरा माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। गांव में निकली बारात के दौरान डीजे/रंगशाला की ट्रॉली ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तारों के संपर्क में आ गई, जिससे ट्रॉली में भीषण करंट दौड़ गया। इस हृदयविदारक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 12:00 बजे की है। बारात पूरे धूमधाम से गांव की गलियों से गुजर रही थी। तभी बारातियों के साथ चल रही डीजे की ऊंची ट्रॉली सड़क के ऊपर झूल रहे हाईटेंशन तारों से जा टकराई। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि पूरी ट्रॉली करंट की चपेट में आ गई।

इस हादसे में सादपुर निवासी आपिल यादव (पुत्र धर्मपाल यादव) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रॉली के पास खड़े श्रीओम समेत अन्य 4-5 लोग भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई और डंडों की मदद से घायलों को ट्रॉली से दूर किया, जिससे बड़ा जनहानि का खतरा टल गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का मुख्य कारण ट्रॉली की अत्यधिक ऊंचाई और बिजली के तारों का मानक से अधिक नीचे होना माना जा रहा है। शादी-समारोहों में ऊंची ट्रॉलियों का उपयोग लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा बार-बार दिशा-निर्देश जारी करने के बावजूद, आयोजकों की लापरवाही आए दिन किसी न किसी परिवार की खुशियां छीन रही है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!