Breaking News

सहसवान: पाल इंडेन गैस एजेंसी कौल्हाई की मनमानी, केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका।

सहसवान: पाल इंडेन गैस एजेंसी कौल्हाई की मनमानी, केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका।

सहसवान (बदायूं)। कौल्हाई स्थित पाल इंडेन गैस एजेंसी इन दिनों अपनी मनमानी और खुलेआम अवैध वसूली को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां आने वाले उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक द्वारा ई-केवाईसी (e-KYC) और मोबाइल नंबर पंजीकरण के नाम पर अवैध रूप से रुपये वसूले जा रहे हैं।

KYC के नाम पर 400 रुपये तक की अवैध वसूली

उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे अपनी ई-केवाईसी कराने एजेंसी पहुंचते हैं, तो संचालक उनसे 300 से 400 रुपये तक की अवैध मांग करता है। इतना ही नहीं, पासबुक में मोबाइल नंबर जुड़वाने के लिए भी 20 से 30 रुपये का अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि इंडियन ऑयल कंपनी की आधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार ये सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क हैं, इसके बावजूद एजेंसी संचालक नियमों को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं।

होम डिलीवरी के नाम पर भी उपभोक्ताओं के साथ छलावा

एजेंसी की बदइंतजामी का आलम यह है कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सेवा के नाम पर केवल धोखा दिया जा रहा है। गैस सिलेंडर पाने के लिए ग्रामीणों को हफ्तों तक एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, फिर भी उन्हें सिलेंडर नसीब नहीं हो रहा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि यदि कोई व्यक्ति इस अव्यवस्था पर सवाल उठाता है, तो संचालक उनके साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार करता है।

प्रशासनिक कार्रवाई की मांग

लगातार जारी इस मनमानी से क्षेत्र के उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) से मांग की है कि पाल इंडेन गैस एजेंसी की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध वसूली करने वाले संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

संपादकीय सवाल: आखिर कब तक अपनी जेबें भरने वाले ऐसे एजेंसी संचालकों पर प्रशासन का डंडा चलेगा? क्या जिला आपूर्ति विभाग तब तक हाथ पर हाथ धरे बैठा रहेगा जब तक कोई बड़ा विवाद नहीं हो जाता?

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!