Breaking News

जरीफनगर हत्याकांड: हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने लोहे की रॉड के साथ दबोचा, भेजा जेल।

जरीफनगर हत्याकांड: हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने लोहे की रॉड के साथ दबोचा, भेजा जेल।

बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद हुई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर गठित टीमों द्वारा की गई है।

दिनांक 26 जून 2026 को थाना जरीफनगर क्षेत्र के अंतर्गत राव फार्म हाउस पर शंकराचार्य जी का कार्यक्रम आयोजित था। ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली निवासी भूरे सिंह अपने साथी राकेश के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय दांदरा-करियावेन संपर्क मार्ग पर उन पर जानलेवा हमला हुआ। भूरे सिंह को परिजन सीएचसी सहसवान ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इस मामले में मृतक के पुत्र राजाबाबू की तहरीर पर कप्तान सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मामले के सफल अनावरण के लिए तीन टीमें गठित की थीं। मुख्य आरोपी कप्तान सिंह को पुलिस पहले ही दिनांक 30 जून को जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में आज दिनांक 3 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दूसरे आरोपी कुमरपाल पुत्र केहर सिंह उर्फ केहरी, निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थाना अध्यक्ष जरीफनगर सुमित कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र यादव, आरक्षी रोबिन शर्मा, आरक्षी हरीश कुमार और आरक्षी सुरजीत सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!