Breaking News

सहसवान: पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए एडवोकेट मजाहिर अली और उनकी पत्नी, भावुक विदाई में उमड़ा जनसैलाब।

पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए एडवोकेट मजाहिर अली और उनकी पत्नी, भावुक विदाई में उमड़ा जनसैलाब।

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला शहबाजपुर में उस समय बेहद भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया, जब अधिवक्ता मजाहिर अली और उनकी पत्नी शीरीन अपनी पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस खास मौके पर उनके आवास पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि यह दंपति लंबे समय से इस मुकद्दर यात्रा का इंतजार कर रहा था, जिसकी शुरुआत पर पूरे परिवार में खुशी और संतोष का माहौल है।

प्रस्थान से पूर्व आयोजित विदाई कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों जायरीनों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस दौरान वातावरण ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारों से गूंज उठा। विदाई के समय जहां एक ओर हज पर जाने की खुशी थी, वहीं दूसरी ओर अपनों से बिछड़ने के क्षणों में परिजनों की आंखें नम हो गईं। मोहल्ले के लोगों ने दोनों जायरीनों को मुबारकबाद पेश करते हुए उनसे मुकद्दस सरजमीं पर पहुंचकर देश की तरक्की, आपसी भाईचारे, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की गुजारिश की।

दोनों जायरीनों ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपनी सफल व सुरक्षित यात्रा के लिए दुआओं की दरख्वास्त की। इसके पश्चात वे अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए। इस दौरान पूरे मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने देर तक उन्हें विदा किया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!