Breaking News

बिल्सी में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और डंपर सीज।

बिल्सी में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और डंपर सीज।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को जब्त किया है। दोनों वाहनों को बिल्सी थाना परिसर में खड़ा कराया गया है, जहां उनके कागजातों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के सूरजपुर, बेरमई, बादशाहपुर, बागरपुर और सागरपुर सहित कई गांवों में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान सूरजपुर जंगल क्षेत्र से जेसीबी और डंपर को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया गया। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!