Breaking News

उझानी: शादी समारोह में मासूम को ले जाने की कोशिश, 40 मिनट में सुरक्षित मिली बच्ची।

शादी समारोह में मासूम को ले जाने की कोशिश, 40 मिनट में सुरक्षित मिली बच्ची।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी, बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र स्थित कामधेनु धर्मशाला में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान एक बच्ची को ले जाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक युवक बच्ची को गोद में उठाकर परिसर से बाहर जाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने करीब 40 मिनट के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार समारोह के दौरान बच्ची अपने परिजनों के पास खेल रही थी। इसी बीच एक युवक उसे उठाकर बाहर निकल गया। कुछ समय बाद जब परिजनों ने बच्ची को आसपास नहीं पाया तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें युवक बच्ची को ले जाता दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही उझानी पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस और परिजनों के संयुक्त प्रयास से लगभग 40 मिनट के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्ची के मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली।

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!