Breaking News

पटियाली विधानसभा में जनसंवाद तेज: खुद पोस्टर लगाते दिखे राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, दिव्यांग युवा के सहयोग का वीडियो चर्चा में।

पटियाली विधानसभा में जनसंवाद तेज: खुद पोस्टर लगाते दिखे राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, दिव्यांग युवा के सहयोग का वीडियो चर्चा में।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जनपद की तीनों विधानसभाओं में सबसे अधिक हॉट सीट मानी जाने वाली पटियाली विधानसभा इस समय लगातार राजनीतिक सुर्खियों में बनी हुई है। क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी इन दिनों जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने में जुटे हैं। जनता की जायज मांगों को मनवाने के लिए अक्सर अनोखे तरीके अपनाने वाले अब्दुल हफीज गांधी अब पटियाली विधानसभा से अपनी मजबूत दावेदारी को लेकर क्षेत्र में सीधा जनसंवाद कर रहे हैं।

अब्दुल हफीज गांधी प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ कभी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन, कभी पानी भरे खेतों में धान उगाकर विरोध, कभी लालटेन प्रदर्शन तो कभी सड़क के गड्ढों में मछलियां छोड़कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए जाने जाते रहे हैं। इसके अलावा वे ई-रिक्शा और पैदल यात्राओं के माध्यम से भी लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाते आए हैं। वर्तमान में वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के साथ-साथ जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों के समक्ष भी मजबूती से पक्ष रख रहे हैं।

इसी क्रम में आज पटियाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वे खुद अपने हाथों से दीवारों पर पोस्टर लगाते हुए नजर आए, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई है। इस दौरान क्षेत्र में एक भावुक कर देने वाला दृश्य भी सामने आया। जब वे स्वयं पोस्टर चस्पा कर रहे थे, तभी वहां मौजूद पैरों से दिव्यांग एक स्थानीय दुकानदार युवा उनके पास आया और बोला, “सर, मैं आपके लिए दुआ कर रहा हूं और लोगों से भी कह रहा हूं कि टिकट आपको ही मिले। आप अकेले पोस्टर लगा रहे हैं, लाइए ये पोस्टर मुझे दीजिए, मैं पोस्टर को गोंद से चिपका रहा हूं और आप आराम से दीवारों पर पोस्टर लगाइए।”

इस दिव्यांग युवा की संवेदनशीलता और अपनापन देखकर वहां उपस्थित अन्य लोग भी भावुक हो गए। यह घटनाक्रम अब पूरे इलाके में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है, जिसे जनता के बीच बढ़ते हुए नैतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी इस बात की सुगबुगाहट तेज हो गई है कि यदि पार्टी आंतरिक सर्वे के आधार पर अब्दुल हफीज गांधी पर भरोसा जताती है, तो आगामी समय में पटियाली विधानसभा का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक मोड़ ले सकता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!