Breaking News

कासगंज में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान के तहत 345 वाहनों के चालान, 4 सीज कर वसूला 6 लाख से अधिक का जुर्माना।

कासगंज में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान के तहत 345 वाहनों के चालान, 4 सीज कर वसूला 6 लाख से अधिक का जुर्माना।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 23 मई 2026 से निरंतर संचालित इस अभियान के अंतर्गत कस्बा सहावर में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक स्तर पर दंडात्मक कार्रवाई की है, जिसके तहत 04 वाहनों को सीज किया गया और कुल 345 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई।

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक ओ०पी० सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात आंचल चौहान के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में दिनांक 29 मई 2026 को प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा सहावर के सोरों तिराहा, थाना तिराहा एवं एसबीआई चौराहा पर मुख्य रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त रुख अपनाया। टीम द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने, बिना फिटनेस के वाहनों का संचालन करने, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के यात्रा करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का धड़ल्ले से प्रयोग करने वाले चालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त, नियमों की घोर अवहेलना करने पर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के संचालित हो रही 01 कार तथा तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 03 बुलेट मोटरसाइकिलों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस द्वारा की गई इस पूरी संयुक्त कार्रवाई में कुल 345 वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटते हुए ₹06,28,000/- (छह लाख अट्ठाइस हजार रुपये) का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!