Breaking News

फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस।

फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस।

अभिषेक सिंह, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। चौरासी बीएनएसएस से संबंधित एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर सोमवार को बलुआ पुलिस ने बिहार राज्य में नोटिस चस्पा किया। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार बिहार के जनपद कैमूर, थाना दुर्गावती क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी मुकेश राम पुत्र स्व. बालू राम के विरुद्ध बलुआ थाने में 13 अक्टूबर 2024 को मुकदमा संख्या 158/2024 दर्ज है। इसमें धारा 3/5ए/5बी/8 संबंधित अधिनियम, 11 गोवंश अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा धारा 325 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। इस प्रकरण में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीसरा अभियुक्त फरार चल रहा है।

बताया गया कि 21 जनवरी 2026 को चंदौली न्यायालय से अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देश पर बलुआ थाने के एसआई अमरनाथ साहनी ने अभियुक्त के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया तथा सार्वजनिक स्थल पर भी इसकी प्रति लगाई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित न होने की स्थिति में अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …