Breaking News

उझानी: ए. पी. एस. इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व।

ए. पी. एस. इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी। ए. पी. एस. इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार, 02 मार्च 2026 को होली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने आयोजित कार्यक्रम में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। रंगों की मस्ती में सराबोर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।

इस अवसर पर अध्यापकों ने होली गीतों पर आनंदपूर्वक नृत्य किया, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक बन गया। विद्यालय परिवार ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को सुरक्षित एवं सादगीपूर्ण होली मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों ने होली के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर आपसी सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सकारात्मकता और संस्कारों के रंग भरें तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीके से होली मनाएं।

प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट ने भी सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर उत्सव का आनंद लिया।

पूरे समारोह में विद्यालय का वातावरण पारिवारिक, सौहार्दपूर्ण और उत्सवमय बना रहा।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!