Breaking News

गंजडुंडवारा में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक: खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने पर पूरी तरह रोक।

गंजडुंडवारा में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक: खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने पर पूरी तरह रोक।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार को पूरी तरह शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली गंजडुंडवारा परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रदीप कुमार विमल और क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने त्योहार को लेकर शासन की ओर से जारी कड़े दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया।

बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ अमित कुमार ने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि कुर्बानी केवल घरों के भीतर या पहले से निर्धारित निजी परिसरों में ही की जाएगी। किसी भी हाल में सड़कों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों या खुले स्थानों पर कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से सचेत किया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कतई न की जाए। साथ ही, माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए कुर्बानी से संबंधित किसी भी प्रकार के फोटो, वीडियो या रील को सोशल मीडिया पर अपलोड करने से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ऐसा करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को खुले में इधर-उधर या नालियों में फेंकने के बजाय नगर पालिका द्वारा चिन्हित किए गए गड्ढों में ही दबाया जाए। खुले में गंदगी फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम और धार्मिक सहिष्णुता का पर्व है, जिसे सभी लोग मिलकर शांतिपूर्वक मनाएं। बैठक में मौजूद धर्मगुरु हाफिज तकलीम, शमशुल प्रधान, डॉ. संजय, बबलू कुरैशी, सुमित विजयवर्गीय, अमित महाजन, हाशिम, सालीम हुसैन और लाल मियां समेत सभी संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को इस पर्व पर पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राधेश्याम व नगर पालिका के प्रतिनिधि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!