Breaking News

बिसौली: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जनता दरबार में गूँज, फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण।

बिसौली: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जनता दरबार में गूँज, फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण।

आई एम खान 

बिसौली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साई आश्रित शाख मुरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए जाने से लापरवाह कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही।

तहसील कार्यालय में दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों की भारी भीड़ जुटी थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को धैर्यपूर्वक सुनकर संबंधित लेखपालों और कानूनगो को तलब किया। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवादों, अवैध कब्जों और राजस्व विभाग से जुड़े लंबित मामलों पर अधिकारियों से स्पष्ट जवाब तलब किया और निस्तारण के लिए समय सीमा तय कर दी।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिलना प्राथमिकता है, ताकि किसी को भी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। वे शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए लगातार फीडबैक भी ले रहे हैं। अधिकारी की इस सक्रिय कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशीलता की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!