Breaking News

बदायूं: सीडीओ ने किया जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश।

सीडीओ ने किया जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश।

बदायूं: मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कई प्रकार की खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए।

अस्पताल के निरीक्षण में वाटर प्यूरीफायर (आरओ) खराब पाया गया और उसके आसपास साफ-सफाई का भी अभाव मिला। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शौचालयों को पूरी तरह क्रियाशील रखते हुए उनकी नियमित और बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रतीक्षालय कक्ष, लेबर रूम और एसएनसीयू के प्रतीक्षालय के सामने द्वितीय एवं तृतीय तल पर बंद पड़े पंखों को तत्काल चालू करवाने के आदेश दिए गए।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि लेबर रूम में लगे दोनों एसी (वातानुकूलित यंत्र) संचालित नहीं थे और पीएनसी वार्ड के प्रतीक्षालय में मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए पंखों की भी कमी थी। इन सभी कमियों को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और उसकी अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, उन्होंने अस्पताल के समस्त चिकित्सकों और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा महिला नसबंदी कार्यक्रम की प्रगति में तेजी लाने के लिए रोजाना प्रभावी मॉनिटरिंग (अनुश्रवण) करने के भी निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा अग्रवाल अपने कार्यालय स्टाफ के साथ मौजूद रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …