Breaking News

कासगंज में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख।

कासगंज में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नदरई गेट चौराहे पर स्थित एक नामी कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में शोरूम की ऊपरी मंजिल पर रखा गर्मी के कपड़ों का भारी स्टॉक जलकर पूरी तरह राख हो गया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस घटना में शोरूम स्वामी को 20 लाख रुपये से अधिक का बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, नदरई गेट चौराहे पर स्थित ‘लंदन बेरी’ कंपनी के शोरूम की तीसरी मंजिल से अचानक धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को निचली मंजिलों और आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका जा सका। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, गर्मी के सीजन को देखते हुए भारी मात्रा में नया स्टॉक मंगवाया गया था, जो इस आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी मात्रा में कपड़े और फर्नीचर जल जाने से बड़ा नुकसान हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!