Breaking News

बिनावर: मोहम्मदपुर ब्यौर में बसपा की बूथ समीक्षा बैठक संपन्न: संगठन की मजबूती पर दिया जोर।

मोहम्मदपुर ब्यौर में बसपा की बूथ समीक्षा बैठक संपन्न: संगठन की मजबूती पर दिया जोर।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बिनावर। बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर बिनावर के ग्राम मोहम्मदपुर ब्यौर में स्थित बूथ संख्या 324-325 पर बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यों और बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद अली उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबू मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी राजेश सागर, मंडल प्रभारी जयपाल सिंह और जिला अध्यक्ष आरपी त्यागी ने भी संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान रक्षपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष निमेष, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार गौतम, महासचिव भगवानदास पाल, पप्पू सागर, बैसर अली, पूर्व प्रधान मुन्ने अली, पूर्व प्रधान बबलू, सेक्टर अध्यक्ष भंवर पाल और नेम सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही बीडीसी सदस्य मुस्लिम अली, शारिक अली, समीम भाई और आस मोहम्मद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक के अंत में सभी ने आगामी चुनावों और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!