Breaking News

बिसौली: एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मक कला।

बिसौली: एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मक कला।

आई एम खान 

बिसौली: स्थानीय एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए एक विशेष ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक व रंग-बिरंगी राखियां तैयार कीं।

बृहस्पतिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में काव्य बसु, साक्षी, अक्षिता, नव्या, एंजेल, अनन्या, सूर्यांश, आयुष, अरनव, रुद्रांश, दिव्यांश अग्रवाल, दीपांशु, दक्ष, राधिका, इंदु, काव्या, कनक, राफिया, दीक्षा, अंशिका सिंह, सपना, रौनक, आस्था गौर, सृष्टि, तनु, देव, अतिक्ष, साहिल और रुद्राक्ष सहित तमाम बच्चों ने अपनी कला का जौहर दिखाया।

विद्यार्थियों के इस उत्साह को सराहते हुए विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को तो बढ़ाती ही हैं, साथ ही उन्हें हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ती हैं। प्रतियोगिता को सफलतापूरीक संपन्न कराने में विद्यालय की शिक्षिकाओं गुंजन वार्ष्णेय, काव्या शंखधार, शालिनी मिश्रा और प्रीति पाल का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी। 

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी।  आई एम खान  बिसौली: रक्षाबंधन …