Breaking News

औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिला महिला चिकित्सालय और सीएचसी बिसौली की ब्लड स्टोरेज यूनिट का किया निरीक्षण।

औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिला महिला चिकित्सालय और सीएचसी बिसौली की ब्लड स्टोरेज यूनिट का किया निरीक्षण।

बदायूं। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपात स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किए गए हैं। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने ब्लड स्टोरेज यूनिट्स की व्यवस्थाओं और लाइसेंस प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए मंगलवार और बुधवार को महत्वपूर्ण निरीक्षण किए।

मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय, बदायूं में ब्लड स्टोरेज यूनिट के नवीन लाइसेंस के लिए निरीक्षण किया गया। इस यूनिट की कुल क्षमता 30 यूनिट संपूर्ण मानव रक्त सुरक्षित रखने की है। इसके बाद बुधवार को उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली में ब्लड स्टोरेज यूनिट के लाइसेंस नवीनीकरण हेतु औचक निरीक्षण किया गया। सीएचसी बिसौली की इस ब्लड स्टोरेज यूनिट की क्षमता 10 यूनिट संपूर्ण मानव रक्त की है।

निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक ने ब्लड स्टोरेज यूनिट से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं, कोल्ड चेन मेंटेनेंस और लाइसेंस संबंधी अन्य प्रक्रियाओं का नियमानुसार बारीकी से परीक्षण किया। अधिकारियों का मानना है कि जिला स्तर पर इन ब्लड स्टोरेज यूनिट्स के सुचारू रूप से संचालित होने से दुर्घटनाओं या प्रसव के दौरान गंभीर मरीजों को समय पर रक्त मिलने में काफी मदद मिलेगी।

Spread the love

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ: बदायूं में भी गूंजी कर्मियों के कल्याण की सौगात।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ: बदायूं में भी …