Breaking News

बदायूं: ई-लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन संपन्न।

ई-लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन संपन्न।

बदायूं: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की मौजूदगी में ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन’, ‘प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (CRM)’ और अन्य विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ई-लॉटरी के जरिए लाभार्थियों का चयन किया गया।

इन योजनाओं के तहत 16 जुलाई से 10 अगस्त तक फॉर्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन और एकल कृषि यंत्रों आदि के लिए बुकिंग करने वाले समस्त कृषकों एवं किसान उत्पादक संगठनों (FPO) में से योग्य लाभार्थियों का चयन जिलास्तरीय समिति के समक्ष पारदर्शी तरीके से ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। इस पूरी चयन प्रक्रिया में बुकिंग करने वाले सभी संबंधित कृषक और एफपीओ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …