Breaking News

लखीमपुर खीरी: वक्त की मार से बिस्तर पर पहुंचे पत्रकार, सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने घर पहुंचकर की आर्थिक मदद।

लखीमपुर खीरी: वक्त की मार से बिस्तर पर पहुंचे पत्रकार, सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने घर पहुंचकर की आर्थिक मदद।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। पत्रकारिता के पेशे से जुड़कर लंबे समय तक समाज की आवाज बुलंद करने वाले एक पत्रकार का परिवार इन दिनों बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण दौर से गुजर रहा है। गंभीर बीमारी के चलते पिछले करीब दो वर्षों से कलम के ये सिपाही बिस्तर पर रहने को मजबूर हैं। लगातार महंगे इलाज और परिवार के भरण-पोषण के बीच आर्थिक संकट इस कदर गहरा गया है कि परिजनों के सामने विकट परिस्थितियां पैदा हो गई हैं। दूसरों की समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करने वाले पत्रकार के इस हालात में होने से मीडिया जगत और शुभचिंतकों में भी गहरी संवेदना है।

जब इस दर्दनाक मामले की जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान को मिली, तो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत पीड़ित पत्रकार के आवास पर पहुंचने का निर्णय लिया। बुधवार को रेहान खान सीधे पीड़ित पत्रकार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान सपा प्रदेश सचिव ने अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार को ढांढस बंधाया। मीडिया से बातचीत करते हुए रेहान खान ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं जो हमेशा दूसरों की समस्याओं और जरूरतमंदों की आवाज को मजबूती से उठाते हैं। ऐसे में संकट के इस दौर में किसी पत्रकार और उसके परिवार के साथ खड़े होना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने पीड़ित परिवार को यह पूर्ण भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इलाज या अन्य किसी भी जरूरत के समय वे हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

रेहान खान की इस मानवीय पहल और समय पर मिली सहायता से पीड़ित परिवार ने काफी राहत महसूस की और उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों और क्षेत्र के पत्रकारों ने भी संकट की इस घड़ी में परिवार की सुध लेने और मदद के लिए आगे आने की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …