Breaking News

लखीमपुर खीरी: चोरी का बड़ा खुलासा, कोतवाली सदर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

लखीमपुर खीरी: चोरी का बड़ा खुलासा, कोतवाली सदर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी: जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की एक वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया है।

घटना के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी काजी सगीर अहमद ने कोतवाली सदर में चोरी की तहरीर दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0545/2026 धारा 303(2), 306 एवं 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके चलते 14 जुलाई को ग्राम फत्तेपुर स्थित उल नदी के किनारे गन्ने के खेत में दबिश दी गई। इस दौरान तीन अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में शिवपुरी निवासी करन पुत्र रामलखन, बेगमबाग निवासी आरिफ पुत्र हनीफ और महाराजनगर निवासी अतहर अली पुत्र असगर अली शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो नए इन्वर्टर, तीन नई बैटरियां और 36 पुरानी छोटी-बड़ी बैटरियां बरामद की हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी कोतवाली सदर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक घटना में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल हरीराज, राहुल कुमार, सौरभ और नवनीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!