Breaking News

कासगंज: बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, जमकर हुई आतिशबाजी।

कासगंज: बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, जमकर हुई आतिशबाजी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणामों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कार्यालय पर भव्य जश्न मनाया। भारी उत्साह के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत का प्रतिफल बताया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि देशभर में जनता का रुझान निरंतर भाजपा की विचारधारा की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की वर्तमान स्थिति सबके सामने है और वहां की जनता ने अब सनातन को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की सत्ताधारी सरकार ने अब तक बांग्लादेशियों के आधार पर फर्जी वोट बनवाकर सत्ता पर कब्जा बनाए रखा था, लेकिन इस बार जनता ने उस तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अन्य राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि असम में पार्टी की सीटें बढ़ी हैं और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। श्री माहेश्वरी ने केरल और तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन अब टूट की कगार पर है।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद कासगंज के कार्यकर्ताओं में बंगाल के परिणामों को लेकर अभूतपूर्व ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि सनातन परंपराओं के विरोधियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश है।

श्री शर्मा ने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां जिस तरह महिलाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, उसका जवाब जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल मां काली की पावन धरती है और वहां की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर ममता सरकार के खिलाफ अपना फैसला सुना दिया है। पार्टी नेतृत्व ने जिस परिवर्तन का आह्वान किया था, आज प्रदेश की जनता ने उस पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

बाइट- रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा विधान परिषद सदस्य।

बाइट- नीरज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!