Breaking News

कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा का तबादला, बदायूं की नई एसएसपी बनीं।

कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा का तबादला, बदायूं की नई एसएसपी बनीं।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का तबादला कर उन्हें अब बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर अब ओमप्रकाश सिंह कासगंज के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर जारी आदेश के बाद यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अंकिता शर्मा के कार्यकाल के दौरान कासगंज में कई अहम मामलों में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। वहीं अब बदायूं में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

इधर, कासगंज में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में ओमप्रकाश सिंह के आने से पुलिस विभाग में नई कार्यशैली और रणनीति की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के अधिकारी और कर्मचारी भी नए एसपी के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटेंगे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण।

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण …