Breaking News

कासगंज: खड़कपुर में धार्मिक आयोजन के साथ दिखा सामाजिक सौहार्द, रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ।

खड़कपुर में धार्मिक आयोजन के साथ दिखा सामाजिक सौहार्द, रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज की पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर में गणेश पूजन एवं श्रीरामचरितमानस रामलीला मंच कार्यक्रम का भव्य और श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बसपा के पटियाली विधानसभा प्रभारी जुनैद मियां द्वारा फीता काटकर किया गया। शुभारंभ के बाद आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने उनका शाल व फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे गांव में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा। रामलीला मंचन के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जुनैद मियां ने कहा कि ग्रामवासियों द्वारा मिला सम्मान और स्नेह उनके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर वे जनसेवा के उद्देश्य से पटियाली विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और इसके लिए क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने अपने ताऊ मरहूम प्यारे मियां को स्मरण करते हुए कहा कि उनसे उन्होंने बिना भेदभाव के सभी की मदद करना और इंसानियत के मार्ग पर चलना सीखा है। जुनैद मियां ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द पर जोर देते हुए कहा कि पर्व और त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली में अली और रमज़ान में राम शामिल होते हैं, अंतर केवल सोच का होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 102 विधानसभा पटियाली के अध्यक्ष बबलू गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष मुहम्मद हसन, विधानसभा संयोजक बीवीएफ पटियाली नेकसे लाल, वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता अबु तालिव सहित इमरान खान, अफजल खान, सुमंत कुमार, रिंकू गौतम व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे ग्रामवासियों ने सराहना के साथ यादगार बताया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!