Breaking News

कासगंज: ड्यूटी पर शराब के नशे में लड़खड़ाता पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर विभाग में हड़कंप।

ड्यूटी पर शराब के नशे में लड़खड़ाता पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर विभाग में हड़कंप।

जुम्मन कुरैशी

कासगंज। कासगंज जनपद की तीर्थनगरी सोरों से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का शराब के नशे में धुत होकर लड़खड़ाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में पुलिसकर्मी नशे की हालत में ठीक से चल भी नहीं पा रहा है और कभी वाहन का सहारा लेता दिखाई देता है तो कभी खंभे को पकड़कर खुद को संभालने की कोशिश करता नजर आता है।

पुलिसकर्मी की वर्दी पर अजय कुमार नाम अंकित है। नशे की वजह से वह कई बार सड़क पर गिर भी पड़ा, जिससे उसकी वर्दी गंदगी से भर गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में उसने राहगीरों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी इन दिनों सोरों गंगा घाट पर ड्यूटी कर रहा है। इन दिनों तीर्थनगरी में प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला आयोजित हो रहा है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए कासगंज, एटा और अलीगढ़ से पुलिसबल लगाया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित पुलिसकर्मी की मूल तैनाती किस थाने में है और वह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में कैसे पहुंच गया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की छवि को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!