Breaking News

सहसवान: कब्जे की नीयत से मकान के तोड़े ताले, पीड़िता ने कोतवाली में दी शिकायत।

कब्जे की नीयत से मकान के तोड़े ताले, पीड़िता ने कोतवाली में दी शिकायत।

मोहित यादव, संवाददाता 

सहसवान, (बदायूं)। कस्बे की रूमाना पुत्री स्वर्गीय फुरकान हुसैन ने अपने मकान पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़िता के अनुसार, नूर आयशा उर्फ बूनी, उसके पति अशरफ, बेटा शानू तथा मोहल्ला चौधरी निवासी कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके बंद मकान के ताले तोड़कर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

रूमाना ने बताया कि जब उसने मकान पर कब्जा किए जाने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दबंग आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर देर रात तक उसके घर के बाहर डंडे पटखते रहे और धमकी देते रहे कि “आज बाहर निकली तो जान से खत्म कर देंगे।”

डरी-सहमी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने नूर आयशा, अशरफ, शानू समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइट- पीड़ित 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!