Breaking News

25 दिसंबर को तुलसी पूजन यात्रा की तैयारियाँ तेज, संस्था ने जनजागरूकता पर दिया जोर।

25 दिसंबर को तुलसी पूजन यात्रा की तैयारियाँ तेज, संस्था ने जनजागरूकता पर दिया जोर।

सनोज कुमार 

उन्नाव। नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 25 दिसंबर को प्रस्तावित विशाल तुलसी पूजन यात्रा की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। रविवार को समिति के कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें यात्रा की रूपरेखा, जिम्मेदारियाँ और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।

संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बस्तियों और मोहल्लों में जाकर प्रतिदिन लोगों से संवाद बढ़ाएँ और यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तुलसी पूजन यात्रा का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान विमल द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में स्कूलों में क्रिसमस से जुड़े कार्यक्रमों और बाहरी संगठनों द्वारा किए जाने वाले चंदा संग्रह को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “हिन्दू समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना है ताकि किसी भी प्रकार का भ्रम, लालच या असत्य जानकारी समाज में न फैले।”

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में तुलसी पूजन यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

बैठक में महासचिव विनय द्विवेदी, अजय त्रिवेदी, ए.के. दीक्षित, विनय शंकर दीक्षित, निशांत शुक्ला, योगेंद्र तिवारी, राकेश राजपूत, विकास तिवारी, चंद्रमौली मिश्रा, दीप चंद्र, कुलदीप वर्मा, परिमल मिश्रा, केतन अवस्थी, सुजीत सिंह, अजय द्विवेदी, मनीष मिश्रा, अभिषेक तिवारी, राजू शर्मा, अखिल मिश्रा, आदर्श पांडे, धर्मेंद्र शुक्ला, संदीप सिंह, शेखर अवस्थी, आनंद मिश्रा, अमूल्य बाजपेई, शिव सेवक त्रिपाठी, सुदीप सिंह, अंकुर त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, सर्वेश शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!