Breaking News

कासगंज: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।

कासगंज: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र की श्री गणेश कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को विषाक्त पदार्थ देकर मारने का गंभीर आरोप है। वहीं, मामले में आरोपी पति ने भी खुद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता की मौत के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली की रहने वाली सलोनी की शादी बीते 13 फरवरी को कासगंज निवासी सौरभ के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सलोनी का लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों के मुताबिक, गंभीर हालत में जब उन्हें अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में ही सलोनी ने दम तोड़ दिया।

मृतका के परिजनों ने पति सौरभ, सास और ससुर सहित कई अन्य लोगों पर दहेज के लिए सलोनी की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सलोनी की मौत के बाद अपने बचाव के लिए पति सौरभ ने खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ताकि वह खुद को निर्दोष साबित कर सके। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दुखद घटना के बाद से मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बाइट- सुमित, मृतका का मामा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!