Breaking News

बदायूँ: लापता बच्चा फ़ज़ल सकुशल घर पहुँचा, सोशल मीडिया और सतर्कता ने दिलाई मदद।

बदायूँ: लापता बच्चा फ़ज़ल सकुशल घर पहुँचा, सोशल मीडिया और सतर्कता ने दिलाई मदद।

संवाददाता, कासिफ अली खान 

बदायूँ। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद बदायूँ की चार मीनार मस्जिद के पास से लापता हुए फ़ज़ल नामक बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है। बच्चे के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। इस घटना में ‘आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट’ की संस्थापक रिदा खान की तत्परता और सामाजिक सूझबूझ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

घटना के अनुसार, रिदा खान किसी निजी कार्य से एल.ए. सिटी सेंटर मॉल के पास गई थीं। इसी दौरान उनकी स्कूटी में तकनीकी समस्या आ गई, जिसे देखकर फ़ज़ल ने उनकी मदद की। रिदा खान ने बच्चे से बातचीत की और बाद में जब वे घर पहुँचीं, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर फ़ज़ल के लापता होने की पोस्ट देखी। बच्चे की पहचान होते ही उन्होंने तुरंत उसके परिजनों से संपर्क किया और उसे सकुशल उन तक पहुँचाने की व्यवस्था की।

फ़ज़ल ने परिजनों को आपबीती सुनाते हुए बताया कि नमाज़ के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर जबरन वैगनआर कार में बैठा लिया था। उसके अनुसार, अपहरणकर्ता उसे ले जा रहा था, लेकिन मौका मिलते ही वह चकमा देकर कार से उतर गया और भागते-भागते एल.ए. सिटी सेंटर मॉल के पास पहुँच गया। पुलिस इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों और बच्चे द्वारा लगाए गए अपहरण के आरोपों की पुष्टि की जा सके।

इस नेक काम के बाद रिदा खान ने कहा कि किसी भी लापता बच्चे या व्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल परिवार और पुलिस को सूचित करना हर जागरूक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उनकी इस सक्रियता की हर तरफ सराहना हो रही है और परिजनों ने रिदा खान का आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!