Breaking News

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; ससुराल में जमकर हुआ हंगामा।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; ससुराल में जमकर हुआ हंगामा।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के नगला गुलाबी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान प्रभा देवी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला की मौत फांसी लगाने की वजह से होना बताई जा रही है, हालांकि यह आत्महत्या है या हत्या, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद से ही मृतका के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके पक्ष के लोग भारी संख्या में गाँव पहुँच गए। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच तीखी झड़प और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!