Breaking News

बिसौली: रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण।

बिसौली: रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में 24 यूपी बटालियन एनसीसी, मुरादाबाद के निर्देशन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर से निकाली गई एक जागरूकता रैली और पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों के साथ हुई। इसके पश्चात कैडेटों ने कॉलेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर कैडेटों ने आसपास के सभी लोगों से अपील की कि वे प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी नियमित रूप से देखभाल भी करें।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं। धरती पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पौधारोपण करे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने मिलकर लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने और उनकी नियमित देखभाल करने की शपथ ली।

यह पूरा कार्यक्रम कॉलेज की एनसीसी इकाई के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी कैडेटों की सक्रिय सहभागिता बेहद सराहनीय रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास, सीटीओ मनोज कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Spread the love

Check Also

सहसवान: लंबे समय तक पेट की परेशानी को न करें नजरअंदाज, हो सकती है क्रॉनिक कोलाइटिस: डॉ. अमोल गुप्ता।

लंबे समय तक पेट की परेशानी को न करें नजरअंदाज, हो सकती है क्रॉनिक कोलाइटिस: …