Breaking News

कासगंज: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

कासगंज: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’, दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी प्रकरण के विरोध में “सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाली गई। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने पूरे मार्ग में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पदयात्रा का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, नदराई गेट से हुआ। यात्रा नदराई गेट, बारहद्वारी और सोरों गेट होते हुए माँ चामुंडा मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “चढ़ावा चोर गद्दी छोड़” जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि यह चोरी केवल एक आर्थिक अपराध नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था पर गहरी चोट है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास कम हो जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने बताया कि पदयात्रा के समापन पर माँ चामुंडा मंदिर में प्रार्थना की गई, ताकि प्रदेश सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को ‘सद्बुद्धि’ मिले। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को जनहित और आस्था का विषय मानते हुए दोषियों को सजा दिलाने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

इस पदयात्रा में मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, विमल कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, दीपक धनगर, अली हसन सोहराव, सत्येंद्र पाल सिंह बैस (एडवोकेट), अर्चिका मिश्रा, गुलफाम सिंह, अमर दीन अंसारी, नूर मोहम्मद नूरी, श्याम चंचल, रजनीश उपाध्याय, शज़िल मियाँ, अजय प्रताप मिश्रा, अखिलेश पाल, आत्माराम भारद्वाज, मोहित पंडित, शानू पंडित, आकाश यादव, लक्की यादव, दीप कुमार पाण्डेय, राजा सलमानी, अभिषेक दुबे और शकील सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!