Breaking News

बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्या के आवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्या के आवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली। वन महोत्सव के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या के आवास परिसर में किया गया। विधायक ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपने संबोधन में विधायक आशुतोष मौर्या ने कहा कि बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण और घटता हरित क्षेत्र आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने जोर दिया कि केवल अधिक पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है और जनसहभागिता के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हरि ओम पाराशरी, घनश्याम माहेश्वरी, बीजेपी नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नीटू पाल, सोनू मिश्रा, शिवम शंखधार, सुनील सिंह, रितेश सिंह, राधेश्याम सागर, राहुल सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह और दिनेश राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!