Breaking News

कासगंज: महिला की संदिग्ध लापता होने पर बवाल, गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे पर 5 घंटे तक रहा जाम।

कासगंज: महिला की संदिग्ध लापता होने पर बवाल, गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे पर 5 घंटे तक रहा जाम।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

कासगंज: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव कादरगंज पुख्ता में 48 वर्षीय महिला की गुमशुदगी का मामला हत्या के आरोपों के साथ तूल पकड़ गया है। महिला का शव बरामद न होने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और परिजनों ने गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे पर जमकर प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे तक चले इस जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप रहा और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटनाक्रम के अनुसार, कादरगंज पुख्ता निवासी मीना देवी पत्नी नत्थू सिंह बीते 6 जुलाई की रात से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि मीना देवी ने गांव के ही सद्दाम पुत्र अजीम को 1.85 लाख रुपये ब्याज पर उधार दिए थे। 6 जुलाई की शाम करीब आठ बजे सद्दाम ने रुपये लौटाने के बहाने महिला को अपने पास बुलाया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

मृतका के पुत्र विक्रम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सद्दाम सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व शव बरामदगी की मांग करने लगे।

प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!