Breaking News

कछला गंगा घाट: चार दिन से लापता फिरोजाबाद के युवक का शव बरामद, अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था मृतक।

कछला गंगा घाट: चार दिन से लापता फिरोजाबाद के युवक का शव बरामद, अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था मृतक।

उझानी (बदायूं)। जनपद के प्रसिद्ध कछला गंगा घाट पर बीते शुक्रवार को डूबे फिरोजाबाद के एक युवक का शव चार दिन बाद मंगलवार को बरामद हुआ। युवक की तलाश में गोताखोर और पुलिस लगातार अभियान चला रहे थे, लेकिन चौथे दिन शव गंगा किनारे उतराता हुआ मिला। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जसराना (मोहल्ला कूचा) निवासी 40 वर्षीय विजय सिंह उर्फ मनु पुत्र राधा कृष्ण 9 मई को अपने पड़ोस के एक शिक्षक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करीब 150 अन्य लोगों के साथ कछला घाट आए थे। बताया जाता है कि अंतिम संस्कार की रस्म पूरी करने के बाद विजय सिंह गंगा स्नान करने के लिए जल में उतरे थे, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लहरों में ओझल हो गए।

हादसे के बाद से ही उनके साथी और परिजनों ने स्थानीय पुलिस की मदद से काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गंगा किनारे एक शव देखे जाने की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनकी शिनाख्त विजय सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के घर पर इस घटना की खबर पहुँचते ही मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!