Breaking News

जरीफनगर: हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक जब्त।

हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक जब्त।

जरीफनगर, बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने क्षेत्र में फायरिंग कर भय का माहौल पैदा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्राम रफतपुर मौरू सुमाली निवासी नरेश पाल (55 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बीते 27 जून 2026 को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके दौरान नरेश पाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर गांव में दहशत फैला दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 188/2026 दर्ज किया।

थाना जरीफनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और उसकी बंदूक को जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंधू और कांस्टेबल मामचंद शामिल रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!