Breaking News

कासगंज में पुलिस मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय पशु चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

कासगंज में पुलिस मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय पशु चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक कथित अंतरजनपदीय पशु चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान रफीक बंजारा पुत्र अहमद बंजारा निवासी नदरई, थाना व जिला कासगंज के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 30/31 जुलाई की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। मुखबिर से एक संदिग्ध बदमाश के आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने हजारा नहर पटरी से ततारपुर जाने वाले मार्ग पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर पहुंचे व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कासगंज, अलीगढ़, एटा, हाथरस और आगरा जनपदों में करीब ढाई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल में दर्ज दो मुकदमों में आरोपी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह वांछित चल रहा था।

मामले में थाना कासगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …