Breaking News

कासगंज: कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 9 जोन और 21 सेक्टर में बंटा जिला।

कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 9 जोन और 21 सेक्टर में बंटा जिला।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पूरे जनपद को 9 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। कांवड़ मार्गों पर चौबीसों घंटे पुलिस बल की मौजूदगी के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम और एसपी ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना अथवा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने और कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें।

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: प्रभा सिनेमा में अचानक लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू।

प्रभा सिनेमा में अचानक लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू। संवाददाता, मोहम्मद …

error: Content is protected !!