Breaking News

शाहजहाँपुर में सघन चेकिंग अभियान: 10 वाहनों के चालान, फर्जी नंबर प्लेट पर FIR दर्ज।

शाहजहाँपुर में सघन चेकिंग अभियान: 10 वाहनों के चालान, फर्जी नंबर प्लेट पर FIR दर्ज।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में 19 मई से 31 मई तक चलाए जा रहे विशेष सघन चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पीटीओ हरिओम और एआरटीओ प्रवर्तन गौतम की टीम ने हथौड़ा, राम चंद्र मिशन और तिलहर क्षेत्र सहित हथौड़ा चौकी के पास ताबड़तोड़ चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, जिसमें ओवरलोडिंग के मामले में 5 वाहनों को जब्त किया गया और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 5 अन्य वाहनों का चालान काटा गया।

अभियान के दौरान हथौड़ा चौकी के पास चेकिंग में एक बड़ा फर्जीवाड़ा भी पकड़ा गया। यहाँ वाहन संख्या UP25FT 4376 पर अवैध रूप से फर्जी नंबर प्लेट UP26AT 0943 का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। एआरटीओ ने वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़कों पर फर्जी, धुंधली या बिना नंबर प्लेट के वाहन दौड़ाने वालों और जाली दस्तावेजों के सहारे परिवहन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ आगे भी ऐसी ही कठोर कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!