Breaking News

लखीमपुर खीरी में PNB स्टाफ ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।

लखीमपुर खीरी में PNB स्टाफ ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जनपद लखीमपुर खीरी में मानवता की सेवा का एक सुखद दृश्य देखने को मिला। स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में बैंक मैनेजर नीतीश पांडे के नेतृत्व में समस्त बैंक स्टाफ द्वारा विशाल भंडारे और शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सराहनीय पहल के माध्यम से राहगीरों और मेहनत-कश लोगों को गर्मी से राहत पहुँचाने का प्रयास किया गया।

स्टेशन रोड से गुजरने वाले राहगीरों, ऑटो चालकों, मजदूरों और पैदल यात्रियों को रोक-रोककर ठंडा और मीठा शरबत पिलाया गया। चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे लोगों ने भारी संख्या में रुककर शरबत ग्रहण किया और बैंक स्टाफ की इस उदारता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान बैंक के कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा में जुटे रहे और साथ ही सभी को लू व गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।

इस अवसर पर पीएनबी बैंक मैनेजर नीतीश पांडे ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसी सेवा भावना को आत्मसात करते हुए पूरे स्टाफ ने मिलकर इस कार्यक्रम की योजना बनाई थी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बैंक प्रबंधन भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगा। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने बैंक स्टाफ के इस कार्य को समाज के लिए एक प्रेरणादायक और सकारात्मक संदेश बताया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!